महाराष्ट्र में आज गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में आज से मराठी नव वर्ष आरंभ हो रहा है। इस अवसर पर राज्यभर में भव्य शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। आज सवेरे से ही लोग परंपरागत वेशभूषा में इन शोभा यात्राओं में भाग ले रहे हैं। घरों को परंपरागत गुड़ी, फूलों तथा आम और नीम के पत्तों से सजाया जा रहा है।
Site Admin | अप्रैल 9, 2024 8:22 पूर्वाह्न
गुड़ी पड़वा का पर्व आज, मराठी नव वर्ष का हो रहा आरंभ
