गुजरात सेमीकनेक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 का आज गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रहे ।
सम्मेलन का यह तीसरा संस्करण एक मजबूत इलेक्ट्रॉनिक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए वैश्विक उद्योग जगत के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक मंच पर ला रहा है। यह शिखर सम्मेलन तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में राज्य की रणनीतिक महत्व को रेखांकित करता है।