गुजरात सरकार ने उच्च कृषि क्षमता वाले 5 सौ गांवों को समर्पित ‘प्राकृतिक कृषि गांवों’ के रूप में विकसित करने की योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत चयनित गांवों के बड़े क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से रासायनिक मुक्त कृषि में परिवर्तित किया जाएगा। कृषि मंत्री जीतू वाघानी ने कहा कि राज्य सरकार इन गांवों के किसानों को बुनियादी प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और प्रत्यक्ष जमीनी सहायता प्रदान करेगी। ये कृषि समूह सीधे बाजार प्रणालियों से जुड़े होंगे। इससे किसानों को अपनी रासायनिक मुक्त फसलों के लिए बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य सतत कृषि और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जनता के लिए शुद्ध और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
News On AIR | मार्च 14, 2026 10:08 अपराह्न
गुजरात सरकार 500 गांवों को ‘प्राकृतिक कृषि गांव’ के रूप में विकसित करेगी