जनवरी 21, 2026 10:03 अपराह्न

printer

गुजरात सरकार ने 2025-26 के दौरान ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 512 करोड 27 लाख रुपये जारी किए

गुजरात सरकार ने 2025-26 के दौरान ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग के अनुदान के रूप में 512 करोड 27 लाख रुपये जारी किए हैं। इस राशि में 2025-26 के लिए अनुदान की पहली किस्त के 509 करोड 7 लाख रुपये शामिल हैं। यह राशि राज्य की 14 हजार 561 पात्र ग्राम पंचायतों, 247 पात्र ब्लॉक पंचायतों और सभी 33 पात्र जिला पंचायतों को दी गई है। पंचायती राज मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2024-25 के लिए अनुदान की पहली और दूसरी किस्त के रोके गए हिस्से के रूप में कुल 3 करोड 20 लाख रुपये 47 अतिरिक्त पात्र ग्राम पंचायतों और एक पात्र ब्लॉक पंचायत को जारी किए गए हैं।