मार्च 14, 2026 8:38 अपराह्न

printer

गुजरात सरकार ने राज्य में एलपीजी और एलएनजी की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया

गुजरात सरकार ने राज्य में एलपीजी और एलएनजी की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद प्रशासन ने कहा कि ईंधन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार और तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वित प्रयास जारी हैं। गुजरात में 37 लाख से अधिक घरेलू पी.एन.जी. उपभोक्‍ता और एक हजार से अधिक सी.एन.जी. स्टेशन हैं।