मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 21, 2025 1:23 अपराह्न

printer

गुजरात: वडनगर में शर्मिष्ठा झील पर आयोजित किया गया 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह

गुजरात में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह वडनगर में शर्मिष्ठा झील पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आग्रह किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद के प्रह्लाद नगर में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

 

राज्य सरकार ने राज्य योग बोर्ड और खेल, युवा और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के समन्वय से साठ हजार से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग सत्र आयोजित किए।

 

इस बीच, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल वडोदरा में योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

राज्य के प्रमुख प्रतिष्ठित स्थलों जैसे कच्छ में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल धोलावीरा और पाटण में रानी की वाव में भी योग दिवस मनाया गया।