गुजरात में आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृहनगर वडनगर में शर्मिष्ठा झील पर आयोजित किया जा रहा है। ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिये योग’ थीम के साथ आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कर रहे हैं। क्रार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुषिकेश पटेल, खेल राज्य मंत्री हर्ष सांघवी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में योग कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
Site Admin | जून 21, 2025 7:58 पूर्वाह्न
गुजरात: वडनगर में शर्मिष्ठा झील पर आयोजित किया जा रहा है 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम
