मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 4, 2024 2:16 अपराह्न

printer

गुजरात: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस सदा से ही जनता से जुड़ी पार्टी रही, सत्ता में आई तो किसानों के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने हेतु बनेगा आयोग

कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के किसानों और श्रमिकों के कल्याण के प्रति पार्टी की वचनबद्धता दोहराई। बनासकांठा की एक रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो यह किसानों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य सुनिश्चित करने के लिए एक स्थायी आयोग का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदा से ही जनता से जुड़ी पार्टी रही है।

भारत जोड़ो यात्रा गरीबों और वंचितों की समस्याओं को सुनने का एक माध्‍यम थी। उन्होंने देश में निर्धन और समृद्ध लोगों के बीच बढते अंतराल, बेरोजगारी और मुद्रास्फीति पर सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना की। इस बीच भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह आज गुजरात की तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। पंजाब के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी के पार्टी नेता भगवंत मान भी आज शाम प्रचार करेंगे।