फ़रवरी 4, 2026 8:18 अपराह्न

printer

गुजरात में राज्यव्यापी जल संरक्षण अभियान- सुजलाम सुफलाम जल अभियान 21 फरवरी से शुरू होगा

गुजरात में राज्यव्यापी जल संरक्षण अभियान- सुजलाम सुफलाम जल अभियान 21 फरवरी से शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आज मंत्रीमंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की गई।

सरकारी प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि मॉनसून शुरू होने से पहले तालाबों को गहरा करने का काम पूरा करने के लिए अभियान जल्दी शुरू करने का निर्णय लिया गया है। तीन मार्च को होली के त्‍योहार को देखते हुए अभियान को जल्दी शुरू किया जा रहा है, ताकि मजदूरों की कमी के कारण काम में देरी न हो।