सितम्बर 1, 2024 5:25 अपराह्न | natural disasters

printer

गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल का गठन  

 

 

 

     गृह मंत्रालय ने गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के कार्यकारी निदेशक के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल का गठन किया है। यह दल जल्द ही राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेगा।

     मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भी तेज वर्षा और बादल फटने तथा भूस्‍खलन की  घटनाएं हुई है। गृह मंत्रालय के वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि वह इन राज्यों के संपर्क में है और आवश्‍यकता होने पर वहां भी केंद्रीय दल भेजे जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि वह प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    गृह मंत्रालय ने पहले ही बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों असम, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा में अंतर-मंत्रालीय केंद्रीय दल भेजे हैं। नागालैंड के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल का भी गठन किया गया है, जो जल्‍द ही राज्य के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा।

पूल से/1710   

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला