गुजरात के साणंद जिले के खोराज में आज देश के पहले एकीकृत निजी उपग्रह संयंत्र की आधारशिला रखी गई। यह भारत के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अज़ीस्ता स्पेस के इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल पेलोड कारखाने का शिलान्यास समारोह में गुजरात के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया उपस्थित थे।
श्री मोढवाडिया ने कहा कि गुजरात अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के एक नए राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित होकर डॉ. विक्रम साराभाई की विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस संयंत्र की स्थापना आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इस उच्च-तकनीकी संयंत्र से भारत के एयरोस्पेस विनिर्माण व्यवस्था को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिलने और क्षेत्र में उच्च-कुशल तकनीकी रोजगार सृजित होने की संभावना है।