मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 4, 2025 8:02 पूर्वाह्न

printer

गुजरात में एस.आई.आर. आज से शुरू, 7 फरवरी को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

मतदाता सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण आज गुजरात में शुरू होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात फरवरी 2026 को किया जाएगा। बूथ स्‍तर के अधिकारी घर-घर जाकर आज से चार दिसम्‍बर तक गणना करेंगे। तत्‍कालिक मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्‍बर को किया जाएगा। नागरिक, सुधार के लिए दावेदारी आठ जनवरी 2026 तक कर सकते हैं।

 

संशोधन के लिए पात्रता कट-ऑफ की तिथि पहली जनवरी 2002 है। आयोग ने पुष्टि की कि बूथों का युक्तिकरण भी किया जाएगा, प्रति बूथ एक हजार 200 मतदाताओं के लक्ष्य का पालन करते हुए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिवार के सदस्य एक ही स्थान पर मतदान करें। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्‍यांग नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए एन.सी.सी. जैसे स्‍वैच्छिक समूहों की सहायता ली जाएगी।