मई 4, 2024 8:43 पूर्वाह्न

printer

गुजरात: मुख्‍य चुनाव अधिकारी पी भारती ने वर्चुअल रियलिटी आधारित इलेक्शन मेटावर्स का किया अनावरण

गुजरात में कल मुख्‍य चुनाव अधिकारी पी भारती ने वर्चुअल रियलिटी आधारित इलेक्शन मेटावर्स का अनावरण किया। यह पहल राज्‍य में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को चुनाव की जानकारी देने और उन्‍हें इससे जोड़ने से प्रेरित है। मेटावर्स आम चुनावों और विधानसभा उपचुनावों में भागीदारी करने वाले 1 करोड़ 30 लाख पहली बार के मतदाताओं के लिए भी है।

इस अद्भुत पहल को लेकर मुख्‍य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया कि प्रौद्योगिकी का नवीन उपयोग चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की भागीदारी को बढ़ाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला