गुजरात ने आज धोलेरा से राज्य के पहले साउंडिंग रॉकेट के सफल प्रक्षेपण के साथ अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अहमदाबाद स्थित स्टार्टअप द्वारा संचालित यह एकल-चरण उप-कक्षीय रॉकेट दोपहर एक बजे एक अस्थायी प्रक्षेपण परिसर से रवाना हुआ और लगभग तीन किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचा। रॉकेट में मौसम संबंधी महत्वपूर्ण डेटा एकत्र करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक मिनी-उपग्रह भी था। ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत रॉकेट के एयरफ्रेम को अहमदाबाद स्थित स्टार्टअप की प्रयोगशाला में कार्बन फाइबर और उन्नत कंपोजिट का उपयोग करके विकसित किया गया था। इस प्रक्षेपण का संचालन इन-स्पेस के प्राधिकरण के तहत और गुजरात स्पेसटेक पॉलिसी 2025-2030 के समर्थन से किया गया। प्रक्षेपण के साक्षी बनने के लिए बावल्यारी में उपस्थित गुजरात के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि यह उपलब्धि गुजरात को निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में एक विशेष पहचान दिलाती है।
News On AIR | मार्च 14, 2026 10:11 अपराह्न
गुजरात ने धोलेरा से पहले साउंडिंग रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया