फ़रवरी 18, 2026 8:58 अपराह्न

printer

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने आज वित्त वर्ष 2026 के लिए चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया। इस बजट में छात्रवृत्ति के लिए 50 हजार करोड़ रुपये के विकास कोष का सृजन और वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी करने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दूरदर्शी योजना शामिल है। श्री देसाई ने कर दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5 प्रतिशत की कर छूट जारी रखी गई है।