गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर कल शाम डी.एन.ए. मिलान के बाद आज उनके परिवार को सौंप दिया गया। विजय रूपाणी की 12 जून को अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। परिवार पार्थिव शरीर लेकर रवाना हो गया है, जिसे राजकोट ले जाया जा रहा है। पार्थिव शरीर को राजकोट स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। शाम 5 बजे के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। विजय रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।