सितम्बर 6, 2025 10:11 अपराह्न

printer

गुजरात के पंचमहल जिले के पावागढ़ में रोपवे केबल टूटने के कारण 6 लोगों की मौत

गुजरात के पंचमहल जिले के पावागढ़ में रोपवे केबल टूटने के कारण छह लोगों की मृत्‍यु हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पावागढ़ से मंदिर तक निर्माण सामग्री ले जाने के लिए तैयार की जा रही रोपवे केबल टूट गई। इस दुर्घटना में मरने वालों में लिफ्ट के दो संचालक, दो श्रमिक और दो अन्‍य व्‍यक्ति शामिल हैं। दुर्घटना के बाद पावागढ पुलिस स्‍टेशन और गोधरा फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्‍थल पर पहुंची। केबल टूटने के सटीक कारणों का निर्धारण करने के लिए एक तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी है।