गुजरात के सीमावर्ती जिले कच्छ में केन्द्र सरकार की पीएम-श्री योजना के अन्तर्गत 18 नए विद्यालयों को मंजूरी दी गई है। ये विद्यालय आदर्श संस्थानों के रूप में विकसित किये जाएंगे, जो अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप, इन विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं, आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल पुस्तकालय और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
News On AIR | फ़रवरी 25, 2026 5:43 अपराह्न
गुजरात के कच्छ में केंद्र सरकार की पीएम-श्री योजना के तहत 18 नए विद्यालयों को मंजूरी