मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 2, 2025 8:05 पूर्वाह्न

printer

गुजरात के एकता नगर में शुरू हुआ सांस्कृतिक समागम भारत पर्व

भारत की विविधता दर्शाने का 15 दिन का सांस्कृतिक समागम भारत पर्व कल शाम गुजरात के एकता नगर में शुरू हुआ। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रदर्शित करने वाले उत्सव का उद्घाटन किया।
 
 
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्घाटन समारोह में कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और एकता नगर, एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के प्रत्‍यक्ष प्रमाण हैं और दुनिया के लिए प्रकृति, प्रगति और सांस्कृतिक विरासत का एक अंतरराष्ट्रीय उदाहरण हैं। उन्होंने लोगों से ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र का पालन करते हुए आत्मनिर्भर और बेहतर भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आग्रह किया।
 
 
यह उत्सव संस्कृति मंत्रालय, गुजरात पर्यटन और युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 नवंबर तक चलेगा।