मौसम विभाग ने गुजरात में शनिवार तक और राजस्थान में कल तक मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, जम्मू -कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी आज तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और तेलंगाना में आज अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। बिहार, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
Site Admin | अगस्त 26, 2025 8:08 पूर्वाह्न
गुजरात और राजस्थान में मूसलाधार बारिश की संभावना
