गुजरात के आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, राज्य सरकार ने 28 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनका उद्देश्य राज्य की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करते हुए तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं का आधुनिकीकरण करना है। इन परियोजनाओं में प्रसिद्ध हर्षद माता मंदिर के समग्र विकास और जूनागढ़ में ऐतिहासिक उपरकोट किले का जीर्णोद्धार शामिल है।
1917 में स्थापित गोधरा स्थित ऐतिहासिक गांधी आश्रम के जीर्णोद्धार के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। सरकार ने पारंपरिक ‘डांग दरबार-2026’ के भव्य आयोजन के लिए सवा सौ करोड़ रुपये प्रदान करके आदिवासी क्षेत्रों की सांस्कृतिक जीवंतता को भी सुनिश्चित किया है।