मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 13, 2024 7:50 अपराह्न

printer

गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेश शंकर ने आज राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन किया

गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेश शंकर ने आज राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन किया। न्यायाधीश राजेश शंकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  4000 से अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि एक अरब तीस करोड़ रुपए से अधिक राजस्व के मामलो का निपटारा किया जा चुका है।

हजारीबाग सिविल कोर्ट में 31 हजार 844 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें कुल 72 करोड़ 69 लाख 96 हजार 451 रुपए की राशि की वसूली पर सहमति बनी।
 
लोहरदगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक हजार आठ सौ सैंतीस मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि दो करोड़ छियासठ लाख  रुपये की वसूली अर्थदंड के रूप में  की  गई।