गिरिडीह में भाजपा द्वारा 75 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें आम और खास लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा झंडा मैदान से शुरू होकर कालीबाड़ी होते हुए बड़ा चौक तक पहुंची, जहां भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज उठा। मौके पर विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह््वान पर गांव से लेकर शहर तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
Site Admin | अगस्त 10, 2025 10:30 अपराह्न
गिरिडीह में भाजपा द्वारा 75 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई
