अप्रैल 4, 2024 4:34 अपराह्न

printer

गिरिडीह: पुलिस ने गया से कोलकाता जाने वाली बस से 1 करोड़ रुपए से ज्यादा जब्त किए

गिरिडीह जिले की पुलिस ने आज गया से कोलकाता जाने वाली महारानी बस से 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए हैं। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि बस में कुछ लोग काफी रूपये ले जा रहे हैं। बगोदर थाना पुलिस ने औरा के पास बस में जांच की और तीन लोगों को पकड़ा गया। इनमें दो लोगों के पास से करीब 67 लाख और एक अन्य व्यक्ति के पास करीब 42 लाख 50 हजार रुपये बरामद किया गया। पैसे के संबंध में तीनों से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि आयकर विभाग को इसकी सूचना दी गई हैं। तीनों गया के रहने वाले हैं।

    इधर झारखंड पुलिस ने आचार संहिता लागू होने से अब तक राज्य के अलग-अलग जिलों में चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 2.20 करोड़ रुपये बरामद किये हैं। आचार संहिता के दौरान किसी के पास 50 हजार से ज्यादा कैश मिलने पर इसके स्रोत की जानकारी पूछी जायेगी। अगर 10 लाख से अधिक कैश होगा तो यह आयकर विभाग की जांच के दायरे में आयेगा।