गिरिडीह जिले से चार साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चार पहिया वाहन समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर मातृत्व लाभ की राशि दिलाने के नाम पर गर्भवती महिलाओं से ठगी करते थे। प्रतिबिंब पोर्टल पर इसकी खबर मिलने के बाद छापेमारी की गयी और साइबर अपराधियों को दबोचा गया।
गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर आज इसकी जानकारी दी।