गिरिडीह जिले में आज भाजपा ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। तिरंगा यात्रा में पार्टी के अन्य नेताओं के अलावा पूर्व विधायक निर्भय कुमार शहाबादी भी शामिल हुए। इस मौके पर श्री शहाबादी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोग देश की एकता और अखंडता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दूबे ने कहा कि लोग इस अभियान में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
Site Admin | अगस्त 12, 2024 9:00 अपराह्न
गिरिडीह जिले में भाजपा ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की