जून 26, 2024 6:34 अपराह्न

printer

गिरिडीह जिले में पुलिस ने अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

गिरिडीह जिले में पुलिस ने अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित लॉटरी जब्त की हैजिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बतायी गयी है। जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में लॉटरी का अवैध कारोबार करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।