मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 18, 2024 8:00 अपराह्न

printer

गिरिडीह जिले को जल्द ही गिरिडीह होली सर्किट की सौगात मिल सकती हैः सुदिव्य कुमार सोनू

गिरिडीह से झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि जिले को जल्द ही गिरिडीह होली सर्किट की सौगात मिल सकती है। उन्होंने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देवघर के अलावा गिरिडीह, रामगढ़ व रांची को एक सर्किट में जोड़ा जाना है। इसका निर्माण होने से गिरिडीह और रांची की दूरी 60 किलोमीटर कम हो जायेगी। विधायक ने यह भी बताया कि गिरिडीह बाइपास रोड के डीपीआर को भी स्वीकृति मिल चुकी। उन्होंने जिले की कई अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।