जुलाई 4, 2025 6:27 अपराह्न

printer

गिरिडीह जिले के हरलाडीह थाना क्षेत्र में फंदे से झूलते मिले एक युवक और एक युवती के शव

गिरिडीह जिले के हरलाडीह थाना क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के शव फंदे से झूलते मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़का मुफस्सिल थाना के पंचरुखी गांव का रहने वाला है जबकि लड़की हरलाडीह थाना क्षेत्र की कुड़को का रहने वाली है। डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत नहीं होता है।