सितम्बर 27, 2024 4:39 अपराह्न

printer

गिरिडीह जिले के सरिया प्रखण्ड में डायरिया से एक व्यक्ति की मौत, चार लोग गम्भीर रूप से बीमार

गिरिडीह जिले के सरिया प्रखण्ड में डायरिया से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, वहीं चार लोग गम्भीर रूप से बीमार हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाँच के लिए गांव पहुंची। इस मामले में चिकित्सा प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गन्दगी होने के कारण संक्रमण फैला है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। विभाग ने क्षेत्र में दवा का छिड़काव किया है और ग्रामीणों को जरुरी एहतियात बरतने का निर्देश दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला