मई 15, 2024 3:40 अपराह्न

printer

गिरिडीह जिला मुख्यालय में आज जमीन विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई

गिरिडीह जिला मुख्यालय में आज जमीन विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। गिरिडीह कोर्ट से एक मामले में गवाही देकर घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर लोगों ने हत्यारों की गिरफतरी के लिए गिरिडीह-बेंगाबाद पथ को जाम कर दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला