वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाये है कि बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा गिरवी रखी गई संपत्तियों का मूल्यांकन सख्त और समान तरीके से किया जाए।
लोकसभा में आज प्रश्काल के दौरान पूरक प्रश्न के उत्तर में श्रीमती सीतारामन ने कहा कि गिरवी रखी गईं वस्तुओं के मूल्यांकन के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को दिशा – निर्देश जारी किये हैं। इसके लिए एक सख्त मानक संचालन प्रक्रिया प्रभावी है।