गिनी के सर्वोच्च न्यायालय ने मामाडी डौम्बौया को चुनाव में विजयी उम्मीदवार घोषित किया है। देश में वर्ष 2021 में तख्तापलट के बाद अब वे सैन्य नेता से निर्वाचित राष्ट्रपति बन गए हैं। श्री डौम्बौया ने पिछले साल 28 दिसंबर को हुए चुनाव में 86 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त किए थे।
जीत के बाद श्री डौम्बौया ने नागरिकों से गिनी में शांति, न्याय, समृद्धि और राजनीतिक तथा आर्थिक संप्रभुता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। येरो बाल्डे दूसरे स्थान पर रहे।