नवम्बर 30, 2025 6:32 अपराह्न

printer

गिनी-बिसाऊ में अंतरिम राष्ट्रपति ने नया मंत्रिमंडल नियुक्त किया

 

गिनी-बिसाऊ के अंतरिम राष्ट्रपति होर्ता इंटा-ए ने नए मंत्रिमंडल के सदस्यों की नियुक्ति की है। नई सरकार में 23 मंत्रालय और पांच राज्य मंत्री शामिल हैं। नए मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अपदस्थ राष्ट्रपति उमारो सिसोको एम्बालो के चुनावी खेमे से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें से चार पिछली सरकार में सेवा दे चुके हैं।

 

सेना ने बुधवार को घोषणा की कि उसने राष्ट्रीय स्थिरता को कमजोर करने के कुछ राजनीतिक तत्वों के प्रयासों का मुकाबला करने के लिए राज्य प्राधिकरण पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। सेनेगल और गिनी के बीच स्थित तख्तापलट-ग्रस्त यह देश एक कुख्यात मादक पदार्थों की तस्करी के केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां 1974 में पुर्तगाल से स्वतंत्रता के बाद से सेना का प्रभाव रहा है।