मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 30, 2025 9:55 अपराह्न

printer

गाम्बिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मॉरिटैनिया के तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गयी, लगभग 70 लोगों की मौत

गाम्बिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मॉरिटैनिया के तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक नाव बुधवार को पलट गयी। इस दुर्घटना में लगभग 70 लोगों की मौत हो गई। गाम्बिया से रवाना हुई इस नाव में, लगभग डेढ़ सौ यात्री सवार थे। इनमें से ज़्यादातर गाम्बिया और सेनेगल के नागरिक थे।

इस हादसे में 16 लोगों को बचा लिया गया है। 30 अन्य लापता लोगों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों की संख्या 100 से ज़्यादा हो सकती है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला