सितम्बर 30, 2025 10:16 पूर्वाह्न

printer

गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा का भारत ने स्वागत किया

 

भारत ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक योजना की अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की घोषणा का स्वागत किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि यह योजना फिलिस्तीन और इज़राइल के लोगों के साथ-साथ पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग प्रदान करती है।

 

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी हितधारक राष्ट्रपति ट्रम्प की पहल के लिए एकजुट होंगे और संघर्ष को समाप्त करने तथा शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे।