जनवरी 3, 2025 1:34 अपराह्न

printer

गाजा युद्ध विराम समझौते के लिए हमास के एक प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र की राजधानी काहिरा का दौरा किया

गाजा युद्ध विराम समझौते से जुड़ी चुनौतियों का हल निकालने के लिए हमास के एक प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र की राजधानी काहिरा का दौरा किया। ये दौरा मिस्र, कतर और तुर्की सहित मध्यस्थों के साथ चल रही चर्चाओं का हिस्सा था। इस यात्रा का उद्देश्य हाल ही में इजरायल द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों और शर्तों का समाधान करना था। इससे पहले, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंन्‍यामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा युद्ध विराम वार्ता जारी रखने के लिए एक इजरायली प्रतिनिधिमंडल कतर में दोहा की यात्रा करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला