जनवरी 8, 2026 8:26 पूर्वाह्न

printer

गाजा में इजरायली हवाई हमले में दो फिलिस्तीनी मारे गए, कई घायल

कल गाजा में इजरायली हवाई हमले में दो फिलिस्तीनी मारे गए और कई घायल हो गया। इजरायली सेना ने इसे हमास के एक आतंकवादी पर जवाबी हमला बताया है। इसने कहा कि यह हमला हमास आतंकवादियों द्वारा इजरायली सैनिकों पर की गई गोलीबारी के जवाब में किया गया था और इसमें हमास के एक वरिष्ठ सदस्य को निशाना बनाया गया था जो इजरायली सेना पर हमलों के लिए जिम्मेदार था। हालांकि, सेना ने किसी इजरायली सैनिक के घायल होने की बात नहीं कही। हमास की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

 

दो साल के युद्ध के बाद अक्टूबर में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के बाद से लड़ाई काफी हद तक कम हो गई है, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला