मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 27, 2025 1:14 अपराह्न

printer

गाज़ा युद्धविराम के लिए मध्यस्थता के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फ़तह अल-सीसी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फ़ोन पर बातचीत की

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फ़तह अल-सीसी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फ़ोन पर बातचीत में गाज़ा युद्धविराम के लिए मध्यस्थता के प्रयासों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने गाज़ा के लोगों को पर्याप्त और उचित मानवीय सहायता प्रदान करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों के अनुसार फ़िलिस्तीनी मुद्दे के न्यायसंगत और व्यापक समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
 
 
 
अलसीसी ने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी 80वें सत्र में फ़िलिस्तीन को आधिकारिक रूप से मान्यता देने के फ़्रांस की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला द्वि-राज्य समाधान को लागू करने के फ़्रांस के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। अलसीसी ने फ़िलिस्तीनी मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के बारे में एक उच्च-स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने के लिए फ़्रांस और सऊदी अरब की पहल का समर्थन करने के लिए मिस्र के सहयोग की भी पुष्टि की। यह सम्‍मेलन इस महीने के अंत में न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। श्री मैक्रों ने मिस्र के मध्यस्थता प्रयासों का पूर्ण समर्थन किया।
 
 
 
गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अक्टूबर 2023 से गाजा में इजरायली सैन्य अभियान में 59 हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं और एक लाख 43 हजार से अधिक घायल हुए हैं।