मई 5, 2024 6:44 अपराह्न

printer

गांडेय विधान सभा उपचुनावः निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह को लिस ने गिरफ्तार किया

गांडेय विधान सभा उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह को आज गिरिडीह जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए  बताया कि इनके विरुद्ध कई थानों में मामले दर्ज हैं। बेंगाबाद के सीओ ने भी मामला दर्ज कराया था। यह मामला खतियान और जमीन से जुड़ा है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से वारंट हासिल किया था। फिलहाल पुलिस प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह को बेंगाबाद थाना ले गई है।