गांजे की तस्करी में शासकीय रेल पुलिस-जीआरपी के जवानों की संलिप्तता पाए जाने पर इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा है।
इस मामले में चार जवानों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में इन जवानों के पैंतालीस बेनामी खाते भी पाए गए थे। इन खातों के जरिये करीब पंद्रह करोड़ रूपये के लेनदेन का पता चला है।