मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2024 7:34 अपराह्न

printer

गर्मी ने राज्य में मई महीने का रिकॉर्ड तोड़ा

राज्य में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी ने राज्य में मई महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कल पलामू का तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई महीने में पलामू के लिए इस दशक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले मई में सर्वकालिक अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 47.8 डिग्री सेल्सियस हैजो छह मई 1978 को दर्ज किया गया था। पलामू के अलावा गढ़वा में 47.2, चाईबासा में 43.3, रांची में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज राज्य के गढ़वापलामू और चतरा जिले में कहीं-कहीं पर भीषण लू चलने की संभावना है।

वहीं, 30 मई को राज्य के पश्चिमीदक्षिणी औी निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर लू चलने की स्थिति रहेगी जबकि 31 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। 31 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की संभावना है। एक जून को राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है