गर्मी को देखते हुए गोरखपुर चिड़ियाघर की समय सारणी में आज से बदलाव किया गया

गर्मी को देखते हुए गोरखपुर चिड़ियाघर की समय सारणी में आज से बदलाव किया गया है। चिड़ियाघर के निदेशक विकास यादव के अनुसार अब चिड़ियाघर का टिकट काउनटर सुबह साढ़े आठ बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा। इसके पहले टिकट काउंटर के खुलने का समय सुबह साढ़े नौ बजे था।