मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 30, 2024 5:58 अपराह्न

printer

गर्मी के कारण केजी से 8वीं क्लास तक की कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

झारखंड के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। राजधानी रांची सहित राज्यभर में गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों की केजी से आठवीं क्लास तक की कक्षाएं आज से लेकर अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। इसे लेकर स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से परामर्श जारी किया गया है।

प्रदेश में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के राज्य के बीस जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। बहरागोड़ा में सर्वाधिक तापमान 45. 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं दूसरे नंबर पर स्थित सरायकेला-खरसावां जिले का तापमान 45.1 सेल्सियस है। राज्य के अधिकतर जिलों में सुबह 10 बजे से ही लू चल रही है। मौसम विभाग ने एडवायजरी जारी कर लोगों को लू से बचने की सलाह दी है।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला