जनवरी 26, 2026 8:56 अपराह्न

printer

गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर हजारों कलाकारों ने ‘वंदे मातरम्’ पर नृत्य प्रस्तुति दी

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आज सुबह हजारों कलाकार कर्तव्य पथ पर एकत्रित हुए और राष्ट्रीय गीत वन्‍दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर इस गीत की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया।

विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग ढाई हजार कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर लोक और शास्त्रीय कला विधाओं के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। आज की गणतंत्र परेड का विषय था, स्वतंत्रता का मंत्र – वन्‍दे मातरम् जो स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक बनने तक के गीत की यात्रा को दर्शाता है।