जनवरी 26, 2026 10:21 अपराह्न

printer

गणतंत्र दिवस समारोह में ईयू नेताओं की उपस्थिति भारत-यूरोपीय संघ संबंधों में मील का पत्थर

भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन की उपस्थिति को भारत-यूरोपीय संघ के सम्‍बंधों में मील का पत्थर बताया है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अतिथियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखी। मंत्रालय ने यह भी बताया कि यूरोपीय संघ के सैन्य कर्मियों और यूरोपीय संघ की नौसेना अटलांटा और यूरोपीय संघ की नौसेना  एस्पाइड्स की एक टुकड़ी ने पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया।