जनवरी 29, 2025 8:00 अपराह्न

printer

गणतंत्र दिवस समारोह के समापन पर आज नई दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया गया

गणतंत्र दिवस समारोह के समापन पर आज नई दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहे।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि समारोह में सेना, नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड ने कुल 30 प्रस्तुतियां दीं। इसकी शुरुआत कदम कदम बढ़ाए जाधुन के साथ हुई, जिसके बाद पाइप्स और ड्रम बैंड द्वारा अमर भारती, इंद्रधनुष, जय जन्म भूमि और वीर सियाचिन जैसी मनमोहक धुनें प्रस्तुत की गईं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बैंड ने विजय भारत‘, ‘राजस्थान ट्रूप्स‘, ‘ऐ वतन तेरे लिएऔरभारत के जवानकी धुन बजाई। भारतीय वायु सेना के बैंड ने गैलेक्सी राइडर‘, ‘स्ट्राइड‘, ‘रूबरूऔरमिलेनियम फ्लाइट फैंटेसीकी धुनें प्रस्तुत की। भारतीय नौसेना के बैंड ने राष्ट्रीय प्रथम‘, ‘निष्क निष्पाद‘, ‘आत्मनिर्भर भारत‘, ‘स्प्रेड द लाइट ऑफ फ्रीडम‘, ‘रिदम ऑफ द रीफऔरजय भारती की धुनें बजाईं। भारतीय सेना के बैंड ने वीर सपूत‘, ‘ताकत वतन‘, ‘मेरा युवा भारत‘, ‘ध्रुवऔरफौलाद का जिगरबजाया। बिगुलर्स ने सारे जहां से अच्छाकी लोकप्रिय धुन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।