गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय बैंड प्रतियोगिता, क्षेत्रीय स्तर पर समाप्त हो चुकी है। अब सोलह टीम शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाल भवन में समापन समारोह में प्रस्तुति देंगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चयनित टीम में देश के चारों भागों से चार-चार टीम हिस्सा ले रही हैं। ये टीम, चार श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन टीम को प्रथम स्थान के लिए 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 31 हजार रुपये और तृतीय स्थान के लिए 21 हजार रुपये के नकद पुरस्कार, ट्राफी और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। शेष टीम को 11 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।
यह प्रतियोगिता रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। राज्य स्तर पर कुल 763 स्कूल बैंड ने भाग लिया। इनमें से 94 टीम को क्षेत्रीय स्तर के लिए चुना गया।