गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रेल सुरक्षा बल और रेल सुरक्षा विशेष बल के अधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और मेधावी सेवा पदक से सम्मानित करेंगी। यह पुरस्कार रेल सुरक्षा में उनकी समर्पित सेवा, व्यावसायिकता और अनुकरणीय योगदान के लिए दिया जाता है। रेल मंत्रालय ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे के महानिरीक्षक अरोमा सिंह ठाकुर को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है।
ये पुरस्कार वर्ष में दो बार, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर, रेल सुरक्षा बल और विशेष बल के कर्मियों को भारतीय रेल की सुरक्षा में उच्चतम स्तर की सेवा बनाए रखने के लिए प्रेरित करने और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान किए जाते हैं।