जनवरी 26, 2026 10:26 अपराह्न

printer

गणतंत्र दिवस पर अटारी चेक पोस्ट पर देशभक्ति नारों से गूंजा रिट्रीट समारोह

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृतसर में अटारी चेक पोस्ट पर विश्‍व प्रसिद्ध रीट्रिट सेरेमनी के दौरान भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारे गूंजे।

इस समारोह में चंडीगढ़ स्थित सीमा सुरक्षा बल- बीएसएफ के अपर महानिदेशक एसएस खंडारे और पंजाब सीमांत के महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलजुले उपस्थित थे।

हजारों दर्शकों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर नृत्य करते हुए इस अवसर पर  जश्न मनाया। बीएसएफ के जवानों ने सांस्कृतिक और अन्य कई प्रस्तुतियां भी आयोजित की थीं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अटारी सीमा पर ध्वजारोहण के दौरान जोश से भरे बीएसएफ जवानों ने अपनी सटीक और त्रुटिहीन परेड से सबका दिल जीत लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला